Sambhal News: महिष्मति नदी को मिलेगा प्राचीन स्वरूप, हसनपुर रोड पर बनेगा श्रीकल्कि प्रवेश द्वार
संभल, अगस्त 17 -- Sambhal News: संभल में प्राचीन नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर चलाए जा रहे 'एक जनपद-पांच नदियां' अभियान के तहत महिष्मति नदी के पुनरुद्धार कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने चौधरी सराय के पास नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। महिष्मति नदी को स्थानीय स्तर पर भैंस नदी भी कहा जाता है। यह संभल तहसील क्षेत्र के खग्गुपुरा, रसूलपुर सराय, नरोत्तम सराय, बदायूं दरवाजा और हबीबपुर गांवों से होकर गुजरती है। करीब 12 किलोमीटर लंबी यह नदी आगे ग्राम चांदायन के पास प्राचीन चंद्रेश्वर तीर्थ की ओर निकलती है। नदी के कई हिस्सों में हुए अतिक्रमण को हटाकर खुदाई और पुनरुद्धार का काम कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगरीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.