संभल, सितम्बर 10 -- Sambhal News: संभल तहसील क्षेत्र के गांव हवीबपुर और खग्गुसराय में महिषमति नदी के जीर्णोद्धार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार को ग्रामीणों और गाटा स्वामियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जीर्णोद्धार कार्य को राजस्व अभिलेखों और नक्शे के अनुसार कराने की मांग की। ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल और ग्राम प्रधान पर नदी की मूल दिशा में बदलाव कराने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार के आदेश पर महिषमति नदी के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। राजस्व नक्शे में नदी गाटा संख्या 216 और 217 की दक्षिण दिशा से होकर गुजरती दर्शाई गई है। आरोप है कि इसके बावजूद हल्का लेखपाल और ग्राम प्रधान कुछ गाटा स्वामियों के साथ मिलकर नदी को गाटा संख्या 21, जिसका क्षेत्रफल 0.81 हेक्टेयर है, समेत गाटा संख्या 98, 101, 100, 104 और 95 की भूम...