Sambhal News: महिला सभासद ने ईओ पर लगाया अभद्र व्यवहार और पक्षपात का आरोप
संभल, अगस्त 27 -- Sambhal News: गवां नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी और निर्वाचित महिला सभासद के बीच विवाद अब शिकायत के रूप में जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मास्टर कॉलोनी की सभासद कमलेश ने जिलाधिकारी संभल को शिकायती पत्र भेजकर वर्तमान अधिशासी अधिकारी श्वेतांक सारस्वत पर अभद्र व्यवहार और पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासद ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में सभासद ने आरोप लगाया कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उनकी बात को सम्मानपूर्वक नहीं सुना जाता और कई बार अमर्यादित जवाब दिए जाते हैं। उनका दावा है कि बातचीत के दौरान ईओ ने उनके प्रति आपके कर्म खराब हैं जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। सभासद ने इसे महिला जनप्रतिनिधि के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। कमलेश के अनुसार मास्टर कॉलोनी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.