संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: हयातनगर थाना क्षेत्र में सरायतरीन के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने दो देवरों पर बुरी नीयत रखने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र में सरायतरीन के एक मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि बैंक में कार्यरत उसका देवर व दूसरा देवर उस पर बुरी नीयत रखते हैं। दो जून की रात वह कमरे में सो रही थी, इसी दौरान मौका पाकर आरोपी उसके कमरे में पहुंच गया और बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोपी ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने धमकाया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। पीड़िता ने थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क...