Sambhal News: महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत
संभल, अगस्त 8 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के कस्बा नरौली में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा नरौली के मोहल्ला बंजारी कुआं निवासी रुखसाना (50) पत्नी अबरार ने शुक्रवार को घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उन्हें चन्दौसी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.