संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक महिला को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन पहले झाड़ फूंक वालों के पास ले गए लेकिन हालत बिगड़ने पर शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गांव कुढ़फतेहगढ़ निवासी नेक्सी पत्नी बड्डे मंगलवार की सुबह घर में चारपाई पर लेटी थीं। सोते समय उनका दायां हाथ चारपाई से नीचे चला गया। चरपाई के नीचे मौजूद सांप ने उनकी उंगली में डस लिया। सांप के डसने से महिला की आंख खुल गई और उंगली से खून तथा सांप को जाते देखते ही उसकी चीख निकल गई। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। महिला ने परिवार के लोगों को सांप के डस लेने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन ग्रामीणों की मदद से महिला ...