Sambhal News: महिला को अश्लील इशारे करने पर युवक को पीटा, वीडियो वायरल
संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: गवां, संवाददाता। नगर पंचायत गवां के होली चौक पर गुरुवार को एक युवक को महिला से अश्लील इशारे करना भारी पड़ गया। महिला ने युवक की हरकत का विरोध करते हुए उसे बाजार में ही पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कस्बा के होली चौक पर एक महिला सामान ख़रीद रहे थे इसी दौरान एक युवक महिला को देखकर अश्लील इशारे करने लगा। महिला ने पहले युवक को उसकी हरकत से बाज आने को कहा, लेकिन आरोप है कि युवक ने दोबारा अश्लील इशारे किए। इस पर महिला का गुस्सा फूट पड़ा और उसने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला द्वारा युवक की पिटाई किए जाने की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.