Sambhal News: महिला के साथ मारपीट में दंपति पर रिपोर्ट
संभल, अगस्त 22 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के कलेथा गांव निवासी क्रांति पत्नी सचिन ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें महिला ने बताया कि पति बाहर मेहनत-मजदूरी का कार्य करते हैं। जबकि वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। पीड़िता बीते रविवार सुबह करीब नौ बजे घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर व उसकी पत्नी घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर देवर मोहित व उसकी पत्नी संतोष के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.