संभल, सितम्बर 18 -- Sambhal News: संभल। जिला अस्पताल में गुरुवार रात एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए मशीन और शीशे तोड़ दिए। स्टाफ के साथ मारपीट का भी आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अस्पताल संचालक डॉ. शाने रब ने बताया कि अमरोहा की रहने वाली शाजिया (44) को गुरुवार रात करीब 10:30 बजे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका रक्तचाप काफी कम था। चिकित्सकों ने परिजनों को रेफर करने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने उपचार जारी रखने पर जोर दिया। उपचार के दौरान ही शाजिया की मौत हो गई।महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि आक्रोश...