संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी में शनिवार सुबह महाराष्ट्र निवासी 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह ग्राम प्रधान सुनील यादव के साथ रहकर इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वीडियो, फोटो और स्टोरी प्रसारित करने का काम करता था। तबीयत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जनपद निवासी वेंकटेश 22 सितंबर को एक कंपनी के माध्यम से गांव भिरावटी आया था और ग्राम प्रधान के फार्म पर बने आवास में रह रहा था। ग्राम प्रधान सुनील यादव ने बताया कि वेंकटेश को दो दिन पहले सिरदर्द हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को उसे बुखार आया। उसने दवा भी ली थी, लेकिन शनिवार सुबह उसकी हालत अचानक अधिक बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी रजपुरा ले जाया गया, ...