Sambhal News: महामृत्युंजय मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ
संभल, जुलाई 26 -- Sambhal News: स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट के 1269 वां सुंदरकांड रविवार को महामृत्युंजय मंदिर में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ सर्वप्रथम पंडित डॉ. वाईपी जोशी ने विधि विधान से सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर किया। इसके बाद केजी शर्मा राजेश शंखधार ने गणेश वंदना सरस्वती वंदना हनुमान चालीसा बजरंग बाण का मनोहरी वाचन किया। संगीतमय सुंदरकांड के दौरान भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस अवसर पर जेएन मिश्रा, योगेंद्र कुमार शर्मा, आलोक दुबे, राजीव शर्मा, रमेश ग्रेवाल, कल्पना वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.