संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सोमवार को जनपद में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में महर्षि वाल्मीकि से संबंधित मंदिरों और स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान तथा वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन होगा। इसके साथ ही भगवान श्रीराम, श्रीहनुमान और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर रामायण पाठ, भजन-कीर्तन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। नगर पंचायत गवां के वार्ड संख्या-3 स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर और नरौली के वाल्मीकि शिव मंदिर में भजन-कीर्तन होगा। गुन्नौर के मोहल्ला सराय स्थित श्री सीताराम मंदिर में कीर्तन सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- डाकू रत्नाकर कैसे बने महर्षि वाल्मीकि? जाने...