संभल, सितम्बर 20 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र में सड़क पर बाइक से स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। मनौटा तिराहे पर स्टंट कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। शनिवार को मनौटा चौकी प्रभारी अरशद खान ने कार्रवाई करते हुए युवक का चालान किया और उसकी बाइक सीज कर दी। पुलिस के अनुसार, शाहपुर चामरान निवासी सोहेब (25) मनौटा तिराहे पर बाइक से स्टंट कर रहा था। सड़क पर बाइक से करतब दिखाने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और हादसे की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलने पर मनौटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी अरशद खान ने सोहेब के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान किया। वहीं उसकी मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। चौकी प्रभारी ने युवाओं से अपील की कि सड़क पर बाइक से स्टंट करने से बचें और यातायात नियमों ...