Sambhal News: मनोकामना तीर्थ तक पहुंची महिष्मति नदी की खोदाई, अब बनेगा घाट
संभल, अक्टूबर 4 -- Sambhal News: संभल की प्राचीन महिष्मति नदी को फिर से उसके पुराने स्वरूप में लाने की प्रशासन की कवायद अब शहर की सीमा में प्रवेश कर गई है। करीब दो महीने पहले शुरू हुआ नदी का पुनरुद्धार अभियान ग्रामीण क्षेत्र में आगे बढ़ने के बाद अब मनोकामना तीर्थ तक पहुंच गया है। करीब आठ किलोमीटर हिस्से में खोदाई पूरी हो चुकी है, जबकि लगभग छह किलोमीटर हिस्से में अभी काम बाकी है। खास बात यह है कि मनोकामना तीर्थ के पास नदी के पुराने एलाइनमेंट को ट्रेस कर लिया गया है और अब इसी आधार पर शहरी क्षेत्र में नदी के प्रवाह की दिशा तय की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मनोकामना तीर्थ के पास करीब 20 से 25 मीटर लंबा घाट भी बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sambhal News: महिष्मती नदी की खोदाई तेज, आठ किलोमीटर का काम पूरामहिष्मति नदी के जीर्णोद्धार कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.