संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: थाना नखासा क्षेत्र के मननीखेड़ा गांव में मदरसे में कथित तौर पर रातोंरात नया निर्माण कर उसे मस्जिद का रूप दिए जाने को लेकर दो संप्रदायों के बीच विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों की ऑनलाइन शिकायत के बाद बुधवार को सीओ असमोली गांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण और पूर्व में हुए समझौते से संबंधित जानकारी जुटाई। ग्रामीणों के अनुसार गांव में काफी समय से एक मदरसा संचालित हो रहा है। वर्ष 2009 में मदरसे को मस्जिद का रूप देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराया था। इसमें तय हुआ था कि मदरसा जिस स्थिति में संचालित हो रहा है, उसी तरह चलता रहेगा और वहां कोई नया निर्माण या अन्य कार्य नहीं किया जाएगा।बताया जा रहा है कि हाल में...