Sambhal News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर 16 बीएलओ समेत 25 कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश
संभल, नवम्बर 26 -- Sambhal News: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों पर कार्रवाई की जाएगी। पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और फार्म-6 समेत अन्य निर्धारित प्रपत्र एकत्र करने में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही के मामले में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के 16 बीएलओ और नौ सुपरवाइजर चिह्नित किए गए हैं। इनमें चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के चार बीएलओ और तीन सुपरवाइजर, संभल के पांच बीएलओ और तीन सुपरवाइजर, गुन्नौर के चार बीएलओ और दो सुपरवाइजर तथा असमोली के तीन बीएलओ और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.