संभल, अक्टूबर 24 -- Sambhal News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत शनिवार को जिलेभर के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, अपात्र नामों को हटाने और संशोधन संबंधी आवेदनों की प्रक्रिया की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल और पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने सम्भल के एमजीएम डिग्री कॉलेज और हिन्द इंटर कॉलेज में लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने शिविरों में पहुंचकर बीएलओ से फार्म-6, 7 और 8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और आवेदन पंजीकरण रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से अब तक प्राप्त फार्म-6, 7 और 8 की संख्या के साथ उनके पंजीकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने रजिस्टर का अवलोकन कर यह भी देखा क...