संभल, नवम्बर 11 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के गांव में मंदिर से लौट रहे एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी कहासुनी को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना गुन्नौर के गांव विजुआ नगला निवासी कीरतमल पुत्र रामसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी रीना के साथ मंदिर से घर की तरफ लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव के मुनेश के प्लॉट के पास पहुंचे, तभी गांव के ही योगेश, सतेन्द्र पुत्रगण रामवीर और रामवीर पुत्र दाताराम ने पुरानी रंजिश और कहासुनी को लेकर उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित, उसकी पत्नी और बेटी के साथ सरेराह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके स...