संभल, अक्टूबर 22 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव तुमरिया खादर में मंदिर से सामान चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से छह घंटे, दो चाबियां, एक हथौड़ा और छेनी बरामद हुई है। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव तुमरिया खादर निवासी चंद्रकेश पुत्र प्रकाश मंदिर के सामने स्थित अपने खेत में बने बंद पड़े रोड निर्माण प्लांट पर चौकीदारी करता है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अक्टूबर को उसने गांव के ही खुशीराम को मंदिर से सामान ले जाते हुए देखा था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मंदिर से पीतल का घण्टा चुराने वाला चोर पकड़ाया रोकने पर आरोपी बैग छोड़कर मौके से भाग गया था। बैग की तलाशी लेने पर उसमें मंदिर के घंटे और अन्य सामान मिला था। इसके बाद चंद...