संभल, जुलाई 31 -- Sambhal News: मंडी समिति स्थित क्रय-विक्रय समिति की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर फैली गंदगी से व्यापारियों और आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि प्रतिदिन सुबह सब्जी मंडी में आने वाले किसानों और वाहनों की आवाजाही के बाद सड़क पर सब्जियों का कचरा और अन्य अपशिष्ट बिखर जाता है, लेकिन समय पर सफाई नहीं होने से पूरे दिन गंदगी बनी रहती है। व्यापारियों के अनुसार मार्ग पर फैले कचरे और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्राहकों, मजदूरों और व्यापारियों को आवागमन में दिक्कत होती है, वहीं दुर्गंध के कारण आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे फिसलकर दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है।व्यापारियों ने बताया कि यह मार्...