Sambhal News: मंडी के व्यापारी पर किसानों का भुगतान रोकने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार
संभल, जुलाई 10 -- Sambhal News: संभल कृषि उत्पादन मंडी समिति में व्यापारी पर किसानों का भुगतान रोकने का आरोप लगा है। पीड़ित किसान ने मंडी चौकी पुलिस को शिकायत देकर बकाया राशि दिलाने और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव सिंहावली निवासी किसान सत्येंद्र सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह ने मंडी चौकी प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने 14 जून 2026 को मंडी समिति स्थित दुकान संख्या सी-21 पर व्यापारी सौरभ को मक्का बेची थी। व्यापारी ने करीब 20 हजार रुपये का भुगतान अगले दिन करने का आश्वासन दिया था। किसान का आरोप है कि तय तारीख पर भुगतान लेने के लिए जब वह मंडी पहुंचा तो दुकान पर ताला लटका मिला। वहां पहले से कई अन्य किसान भी मौजूद थे, जिन्होंने फसल का भुगतान रोकने का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि कई बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.