Sambhal News: मंडलायुक्त ने वंशगोपाल तीर्थ पर की पूजा अर्चना, कदंब वृक्ष की परिक्रमा
संभल, अक्टूबर 24 -- Sambhal News: संभल में मुरादाबाद मंडलायुक्त संगीता सिंह ने शनिवार को संभल के 68 तीर्थों, 19 कूपों के 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग, माहिष्मती नदी सहित छह स्थानों का दौरा किया। दोपहर 2 बजे शुरू हुआ निरीक्षण शाम 5 बजे तक चला। दीपावली के बाद होने वाली वार्षिक ऐतिहासिक परिक्रमा को देखते हुए उन्होंने 52 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त दोपहर करीब 1 बजे संभल कोतवाली क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचीं। यहां डीएम अंकित खंडेलवाल, एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी और एडीएम सत्यप्रिय सिंह के साथ आधे घंटे तक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह प्राचीन मनोकामना तीर्थ मंदिर पहुंचीं और माहिष्मती नदी की खुदाई के कार्य की प्रगति देखी। इसके बाद मंडलायुक्त श्रीवंश ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.