संभल, नवम्बर 10 -- Sambhal News: संभल में भैयादूज के पर्व पर बहनों को भाइयों के घर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने के लिए बसों का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पीतलनगरी डिपो के एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि संभल-मुरादाबाद मार्ग पर वर्तमान में 47 बसों का संचालन किया जा रहा है। सामान्य दिनों में प्रत्येक बस प्रतिदिन छह फेरे लगाती है, लेकिन भैयादूज पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाकर आठ कर दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: रोडवेज बस अड्डे पर पसरा रहा सन्नाटा, भाईदूज पर उमड़ेगी भीड़ इससे मार्ग पर बसों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को...