Sambhal News: भूरेशाह मजार रोड पर नाला निर्माण को लेकर किया निरीक्षण
संभल, अगस्त 3 -- Sambhal News: शहर के भूरेशाह मजार रोड पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या को लेकर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नाला निर्माण नहीं होने के कारण क्षेत्र में बारिश और गंदे पानी के निकास की समस्या बनी हुई है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है और लोगों को मजबूरी में उसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। राहगीरों के साथ-साथ लोगों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को देखते हुए सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी और नगर पालिका ईओ आदित्य प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति को देखा और जलनिकासी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने नाला निर्माण की जरूरत और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.