संभल, अक्टूबर 6 -- Sambhal News: भूमि विवाद में जिलाधिकारी कार्यालय के नाम और अपने सरकारी पद का प्रभाव दिखाकर दबाव बनाने के आरोप में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कलक्ट्रेट में तैनात जिला भूमि व्यवस्था सहायक (DLRC) प्रशस्त गुप्ता को निलंबित कर दिया है। आनंदपुर गांव में भूमि की बाउंड्रीवाल को लेकर हुए विवाद की शिकायत, एसडीएम चन्दौसी की स्थलीय जांच आख्या और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के परीक्षण के बाद प्रशासन ने प्रथमदृष्टा आरोपों को गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की है। मामला बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर स्थित गाटा संख्या 155 की 4.646 हेक्टेयर भूमि से जुड़ा है। अधिवक्ता राजकुमार खड्गवंशी निवासी आनंदपुर ने तीन अक्टूबर को प्रशासन से शिकायत की थी। आरोप था कि दो अक्टूबर को प्रशस्त गुप्ता कुछ साथियों और अन्य लोगों के साथ भूमि पर पहुंचे ...