संभल, सितम्बर 19 -- Sambhal News: मिनी वृंदावन नगरी में गणेश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेला गणेश चौथ के 66वें महोत्सव के अंतर्गत श्री गणेश मेला परिषद द्वारा मेला ग्राउंड स्थित श्री भूपाल रंगमंच पर म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बहजोई से भाजपा नेता विकास वार्ष्णेय तथा बिसौली से समाजसेवी नीरज साईं ने फीता काटकर किया। म्यूजिकल नाइट में प्लेबैक सिंगर आमिर शेख, हरिद्वार उत्तराखंड की सिंगर गुनगुन शर्मा, अलीगढ़ की सिंगर सरगम, दिल्ली के सिंगर मियाज तथा अलीगढ़ के सिंगर रियाज मैक्स सहित म्यूजिकल बैंड के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: देवा हो देवा गणपति देवा...पर मंत्र मुग्ध हुए श्रद्धालु वहीं कानपुर से आए कॉमेडियन अमित ब...