Sambhal News: भारत को जानो प्रतियोगिता में 52 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: भारत विकास परिषद बहजोई मंगलम शाखा के तत्वावधान में बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से आठ तक के 52 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों में भारतीय इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय विरासत के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया गया। चेयरमैन डॉ. पवन कुमार जैन ने कहा कि ऐसी ज्ञानवर्धक तथा संस्कारपरक प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान के साथ राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। भारत विकास परिषद के प्रांतीय वित्त सचिव राहुल वार्ष्णेय एडवोकेट ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद ने कराई भारत को जानो लिखित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.