Sambhal News: भारत को जानो प्रतियोगिता में सिल्वर स्टोन की छात्राओं ने मारी बाजी
संभल, नवम्बर 19 -- Sambhal News: भारत के इतिहास, संस्कृति और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों के जवाब देकर सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बुधवार को कृष्ण मुरारी मनोरमा अग्रवाल स्कूल में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा आठ की छात्राएं कनुप्रिया और रूपल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। बीएमबीएल वर्ल्ड स्कूल की आराध्या और मनीत गिल की टीम दूसरे, जबकि मेजबान विद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। परिषद के पदाधिकारी संभव जैन और लवकुमार वार्ष्णेय ने बताया कि विजेता टीम अब प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में बहजोई शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: प्रश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.