संभल, अगस्त 27 -- Sambhal News: रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को अपने भाइयों के घर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज ने व्यापक तैयारियां की हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए संभल से विभिन्न शहरों के लिए बसों के फेरों में बढ़ोतरी की गई है। खास तौर पर मुरादाबाद मार्ग पर बसों की संख्या और फेरों को बढ़ाया गया है, जिससे यात्रियों को बस के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े। संभल से मुरादाबाद के लिए वर्तमान में 45 बसों का संचालन किया जा रहा है। ये बसें अभी छह-छह फेरे लगा रही हैं, लेकिन गुरुवार से इनके फेरों की संख्या बढ़ाकर आठ-आठ कर दी जाएगी। इससे रक्षाबंधन के मौके पर मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बसों की सुविधा मिलेगी और भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। इसी तरह संभल से अलीगढ़ के लिए ...