Sambhal News: भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के भाई भतीजे पर मारपीट में केस दर्ज
संभल, अगस्त 3 -- Sambhal News: सदर कोतवाली क्षेत्र के बरेली सराय प्रेमशंकर वाटिका में रविवार रात गुरूदक्षिणा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे व्यक्ति के साथ भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के कारोबारी भाई-भतीजे ने गाली-गलौज की। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी पिता-पुत्र ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित जान बचाकर मौके से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी लेकर घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाक्षेत्र में शहर के आनंद विहार कॉलोनी निवासी अमित गुप्ता रविवार देर शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गुरूदक्षिणा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेमशंकर वाटिका बरेली सराय गए थे। पीड़ित अमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.