संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: असमोली विधानसभा क्षेत्र के कैलादेवी मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दायित्व निभाए। जिलाध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि जनता से निरंतर संवाद और संगठनात्मक सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्त...