संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: विकासखंड असमोली क्षेत्र के लिटिल फ्लॉवर्स एकेडमी इंटर कॉलेज, भवालपुर के तीन छात्र-छात्राओं ने मेडिकल क्षेत्र में चयन हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में तीनों मेधावियों का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्रा निकिता चाहल पुत्री रूप सिंह ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। वहीं छात्र कवि पुत्र अनुज कुमार का चयन ग्रेटर नोएडा स्थित जीएमआईएस में एनेस्थीसिया ओटी के लिए हुआ है, जबकि छात्रा रूपल पुत्री ऋषिपाल सिंह का चयन केवीएमयू लखनऊ में हुआ है। तीनों विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर सम्म...