Sambhal News: भजनों के साथ कथा सुन भक्तिमय झुमे श्रद्धालु
संभल, अगस्त 27 -- Sambhal News: नगर के मोहल्ला मोती स्थित शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को भजनों के साथ कथा सुनकर श्रद्धालु भक्तिमय झुमते नजर आए। कथा व्यास वृंदावन से पधारे विपिन बिहारी महाराज ने अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की महिमा और भगवान भोलेनाथ के दिव्य प्रसंगों का रसपान कराया। कथा के दौरान भजनों की मधुर तानों पर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। श्रद्धालु के लगाए जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। इस दौरान रामाशंकर गौड़, सुशील भोलेनाथ, विक्की गौड़, राजीव हाजी, गुलशन कुमार, कुसुम गौड़, बीना, प्रीति, कंचन शर्मा, लल्ला शर्मा, रेनू कुमारी आदि मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.