Sambhal News: भक्त ध्रुव की भक्ति और जड़ भरत के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
संभल, अक्टूबर 15 -- Sambhal News: विकासखंड असमोली के गांव अखबंदपुर स्थित काली देवी मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार रात कथाव्यास प्रेम बिहारी शास्त्री ने भक्त ध्रुव और जड़ भरत के प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। पांच वर्ष की आयु में भक्त ध्रुव ने अपनी अटूट श्रद्धा, तपस्या और दृढ़ संकल्प से भगवान की कृपा प्राप्त की। कथाव्यास ने जड़ भरत का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि संसार में अत्यधिक मोह और आसक्ति मनुष्य को उसके आध्यात्मिक लक्ष्य से भटका सकती है। इसलिए मनुष्य को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए भगवान का स्मरण करते रहना चाहिए। अहंकार और मोह-माया का त्याग कर सत्य, सदाचार और भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए। प्रेम बिहारी शास्त्री ने कहा कि सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.