Sambhal News: भकरौली में धूमधाम से निकली फूलडोल शोभायात्रा
संभल, सितम्बर 7 -- Sambhal News: धनारी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव भकरौली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को भगवान श्री राधा-कृष्ण की भव्य फूलडोल शोभायात्रा धार्मिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पूरा कस्बा भगवान के भजनों और जयकारों से गूंज उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान के स्वरूप का स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बे के शिव मंदिर परिसर से हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के स्वरूप एवं विग्रह की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद फूलों से सजे फूलडोल को कस्बे के भ्रमण के लिए रवाना किया गया। शोभायात्रा में सुसज्जित फूलडोल आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद हर्षोल्लास से निकला रामडोल जुलूस ढो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.