संभल, अक्टूबर 27 -- प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची Sambhal News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए जिले में 72 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सोमवार को छात्र आवंटन समेत केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी कर दी गई है। अब सूची में शामिल केंद्रों को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 28 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के मुताबिक, प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर जारी की गई है। अब विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, विद्यार्थी और अभिभावक सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, असुविधा या अन्य समस्या होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने वालों को अपने पक्ष में स्पष्ट कारण बताने के साथ ही संबंधि...