संभल, सितम्बर 5 -- Sambhal News: मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव भैंसोड़ा निवासी खचेडू सिंह शुक्रवार देर रात अपने बैल को बांधने के लिए घर ले जा रहे थे। जैसे ही वह बैल के पास पहुंचे तो वह अचानक उग्र हो गया और हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण घायल हो गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल ग्रामीण को बैल से बचाया। आनन फानन में परिजन घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने चोट अधिक होने पर रेफर कर दिया। परिजन ने ग्रामीण को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...