Sambhal News: बैलगाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज
संभल, सितम्बर 3 -- Sambhal News: कैला देवी थाना क्षेत्र में संभल-गवां मार्ग पर नारंगपुर कॉलेज के पास बुधवार दोपहर बैलगाड़ी से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने बैलगाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धनारी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी मुकुट सिंह पुत्र मक्खन सिंह बुधवार दोपहर संभल से बाइक पर सवार होकर अपने गांव शेरपुर जा रहा था। जैसे ही वह संभल-गवां मार्ग पर नारंगपुर कॉलेज के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही बैलगाड़ी से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से मुकुट सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और बैलगाड़ी में लगे बैल की भी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.