Sambhal News: बैंकों ने पात्रों के ऋण आवेदन रोके तो होगी जवाबदेही, डीएम ने दिए जांच के निर्देश
संभल, अगस्त 20 -- Sambhal News: शासन की स्वरोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत ऋण पाने के लिए आवेदन करने वाले पात्र लोगों को अब बैंकों की मनमानी के कारण इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैंकों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पात्र आवेदक का ऋण आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित या निरस्त किया गया तो इसकी जांच कर जिम्मेदारी तय की जाएगी। अस्वीकृत आवेदनों के कारणों की भी पड़ताल होगी। डीएम ने कहा कि बैंकों द्वारा निरस्त किए गए आवेदनों की केवल संख्या बताना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि प्रत्येक आवेदन के निरस्तीकरण का स्पष्ट कारण उपलब्ध कराना होगा। अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि लंबित और अस्वीकृत आवेदनों में से रैंडम आधार पर प्रकरणों का चयन कर जांच कराई जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.