संभल, नवम्बर 19 -- Sambhal News: बदायूं चुंगी पर एक बुजुर्ग बेहोशी की हालत में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। उनके पास मिले आधार कार्ड से पहचान 75 वर्षीय सत्य प्रकाश शर्मा निवासी कमल विहार मुरादाबाद के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि ऐसी सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं उनके के पास मोबाइल फोन और करीब 700 रुपये थे। उन्होंने बताया कि मोबाइल का इस्तेमाल एक युवक कर रहा था। आखिर तीन दिनों तक वह कहां रहे और किस परिस्थिति में चंदौसी पहुंचे। उनको कुछ नहीं पता। उनके होश में आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...