Sambhal News: बेबी हेल्थ शो में नन्हों ने दिखाया उत्साह, मिशिका बनीं विजेता
संभल, सितम्बर 21 -- Sambhal News: मेला गणेश चौथ-2026 के तहत श्री भूपाल रंगमंच पर स्व. केशव देव वार्ष्णेय की स्मृति में बेबी हेल्थ शो आयोजित हुआ। तीन से पांच वर्ष तक के 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरवेंद्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरविंदर सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित गुप्ता, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. वासिम और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपेश रहे। बच्चों के वजन, लंबाई, टीकाकरण, गतिविधियों व मासूमियत के आधार पर मूल्यांकन हुआ। मिशिका अग्रवाल प्रथम, त्रिष्का वोहरा द्वितीय और अन्द्रिका अग्रवाल तृतीय रहीं। यह भी पढ़ें- Agra News: 96 यूनिट रक्तदान, 132 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच यह भी पढ़ें- Pilibhit News: गजानन की पूजा अर्चना कर मांगा आशीष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.