Sambhal News: बेटे की शादी कराने के नाम पर एक लाख की ठगी का आरोप
संभल, सितम्बर 20 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के धनारी पट्टी बालूशंकर गांव निवासी एक व्यक्ति ने शादी कराने के नाम पर एक महिला पर एक लाख रुपये की ठगी करने और बाद में उसकी पुत्रवधू को बहाने से बुलाकर जेवर व नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अभी थाने में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हरपाल पुत्र पातीराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 जुलाई को मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के नरोदा गांव निवासी एक महिला उसके घर आई थी। महिला ने उसके बेटे की शादी कराने की बात कहते हुए बताया कि उसकी जान-पहचान की एक लड़की है, जिसका पति मर चुका है और वह कई वर्षों से उसके पास रह रही है। लड़की का सात साल का बेटा भी है। महिला ने शादी और कन्यादान का खर्च खुद उठाने की बात कहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.