Sambhal News: बेटे की मौत के बाद बीमा राशि हड़पने के आरोपी पिता समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: संभल,संवाददाता। मृत बेटे के नाम पर बीमा पॉलिसी कराकर सड़क हादसे में मौत होना दर्शाकर 50 लाख रुपये का बीमा क्लेम हड़पने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पिता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बीमा कंपनी की ओर से रविवार को रजपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुरादाबाद के एकता कॉलोनी निवासी सचिन कुमार की फरवरी 2024 में मौत हो गई थी, उनके नाम पर जून 2026 में बीमा पॉलिसी जारी की गई। अगस्त 2026 में संभल जिले के रजपुरा क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत होने का दावा करते हुए 50 लाख रुपये के क्लेम के लिए आवेदन किया गया। बीमा कंपनी ने दस्तावेजों की जांच की तो हेराफेरी सामने आने पर थाने में शिकायत की गई। निजी स्वास्थ्य कंपनी निवा बूपा के दिनेश गुप्ता निवासी लॉजिस्टिक्स इन्फोटेक पार्क नोए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.