Sambhal News: बेटियों को मिले सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के मजबूत मंत्र
संभल, जुलाई 20 -- Sambhal News: मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रमों में मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने बहू-बेटी सम्मेलनों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा उनके कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। अभियान के दौरान गांवों और मोहल्लों में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं। साथ ही उनकी शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया और उपलब्ध सरकारी सहायता के बारे में भी जानकारी साझा की गई। इधर, एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और युवतियों को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की उपयोगिता से अवगत कराया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.