Sambhal News: बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसम, किसानों के चेहरे खिले बारिश की आस में आसमान पर टिकी निगाहे
संभल, अगस्त 8 -- Sambhal News: जनपद में शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। आसमान में छाए बादलों के बीच कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि दिनभर झमाझम बारिश नहीं हुई, लेकिन बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी से बारिश की उम्मीद बनी हुई है। मौसम को देखकर किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हो रही बारिश धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। धान की रोपाई के बाद फसल को पर्याप्त पानी मिलने से सिंचाई का खर्च भी कम हो रहा है। वहीं बारिश के बाद बिजली व्यवस्था में भी सुधार देखने को मिला है और कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को राहत मिली है। आसमान में बादल छाए होने से लोगों को अब झमाझम बारिश का इंतजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.