Sambhal News: बुखार से तप रहे सिरसानाल में पहुंची टीमें, कैंप लगाकर जांची सेहत
संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: संभल, संवाददाता। सिरसानाल गांव में पिछले करीब 15 दिनों से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। कई ग्रामीण बीमार हैं और दर्जनभर लोगों के डेंगू आशंकित होने पर मेरठ, संभल और मुरादाबाद के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गांव के हालात को आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से उठाया तो स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच शुरू की। दिनभर चली जांच में 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष अरोड़ा के निर्देशन में डॉ. सचिन गौतम के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बुखार और संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की विशेष जांच की। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सिरसानाल में 100 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में, कई डेंगू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.