Sambhal News: बुखार के बाद राजमिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम
संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव भैंसोड़ा निवासी 42 वर्षीय राजमिस्त्री तौफीक की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब छह दिन पहले उन्हें तेज बुखार आया था। परिजनों ने पहले गांव में ही उनका उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि जांच के दौरान तौफीक के प्लेटलेट्स कम पाए गए। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन करीब तीन दिन बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें दिल्ली रोड पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां उनका उपचार चल रहा था। यह भी पढ़ें- Hathras News: वायरल बुखार में भी डेंगू जैसे लक्षण, कम हो रहीं प्लेटलेट्स सोमवार को उपचार के दौरान तौफीक ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.