Sambhal News: बुकनाला सादात में अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस
संभल, अगस्त 4 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला सादात में मंगलवार को हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) के चेहल्लुम का जुलूस पूरे अकीदत, एहतराम और गमगीन माहौल के बीच निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया और उनकी कुर्बानियों को याद किया। जुलूस में पारंपरिक रूप से आलम, ताबूत और ज़ुलजनाह (हुसैनी घोड़ा) निकाले गए। गांव की विभिन्न अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीना-जनी (मातम) करते हुए इमाम हुसैन तथा उनके वफ़ादार साथियों की शहादत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे मार्ग पर या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं और माहौल गम व अकीदत से सराबोर रहा। यह भी पढ़ें- Motihari News: जुल्म व असत्य के विरुद्ध खड़े होने का संदेश देती है कर्बला जुलूस गांव के विभिन्न इमामबाड़ों से रवाना होकर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.