संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: मानदेय भुगतान और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर बीसी सखियों ने अधिकारियों से गुहार लगाई है। विशिष्ट करेस्पॉन्डेंट महिला उत्थान समिति के माध्यम से मंगलवार को उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी और उपायुक्त स्वतः रोजगार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। बीसी सखियों ने आरोप लगाया कि सपोर्ट फंड से 30 हजार रुपये से अधिक कीमत का डिवाइस उपलब्ध कराया गया था, जो दो महीने में ही खराब हो गया। इसके बावजूद डिवाइस की कीमत सपोर्ट फंड से काटने के साथ चार प्रतिशत ब्याज भी लिया जा रहा है। उन्होंने ब्याज माफ करने की मांग की। ज्ञापन में बकाया मानदेय का भुगतान, पंचायत भवनों में बैठने की व्यवस्था, बैंक आईडी और लैपटॉप उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। बीसी सखियों ने कहा कि सुविधाओं के अभाव में ब...