Sambhal News: बीएम क्लब ने धूमधाम से बैंड बाजों संग निकाली श्रीराम बारात
संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: बीएम क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को श्रीराम बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। बारात में शामिल रावण के पुतले के साथ मां काली का अखाड़ा के साथ आकर्षक झांकियों, धार्मिक प्रस्तुतियों और कलाकारों के मनमोहक नृत्य ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षाकरके बारात का स्वागत किया। बारात के समापन पर बड़ा महादेव पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारें गूंज उठे। श्रीराम बारात का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय फीताकाट व राम दरवार की आरती करके किया। बारात में सबसे आगे रावण का पुतला चल रहा था। इसके पीछे मां काली की भव्य झांकी, खाटू श्याम जी का सिंहासन, भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी, माता वैष्णो देवी की झांकी और महाकाली का अखाड़ा शामिल रहा। वहीं, राधा-कृष्ण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.